होम क्वारेंटाईन का पालन नहीं करने पर लगा जुर्माना - CG Sandesh

होम क्वारेंटाईन का पालन नहीं करने पर लगा जुर्माना

कोविड-19 के संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए राजस्व, स्वास्थ्य विभाग के टीम ने होम क्वारेंटाईन में रह रहें नागरिकों के निरीक्षण के लिए निकले थे। जिसमें जिला मुख्यालय महासमुंद के गंजपारा निवासी संजय कुमार क्षत्रिय, पिता स्व. कन्हैया लाल क्षत्रिय को प्रशासन द्वारा 19 जुलाई से होम क्वारेंटाईन पर रहने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उनके द्वारा होम क्वारेंटाईन का पालन नहीं किया जा रहा था और अपने दुकान सुरेश टेªडर्स, गंज पारा पर बैठे हुए थे। इस पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम ने उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक हजार रूपए का अर्थदंड जुर्माने के तौर पर वसूला और उन्हंे होम क्वारेंटाईन का अक्षरशः पालन करने तथा भविष्य में उन्हें इस तरह की गलती नहीं करने के निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें