जिले के दो ग्राम कन्टेंनमेंट जोन घोषित , चार ग्रामों को कन्ट... - CG Sandesh

जिले के दो ग्राम कन्टेंनमेंट जोन घोषित , चार ग्रामों को कन्टेनमेंट जोन से किया गया मुक्त.

महासमुंद जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने बताया कि संदिग्ध मरीजो का सैम्पल जाॅच के लिए भेजा गया है। जिसमें बसना विकासखण्ड के ग्राम सलखण्ड एवं सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम तोषगाॅव के मरीजांे की जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए इन दोनों ग्राम के चैहद्दी को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया हैं। इसके अलावा उक्त कन्टन्टमेंट जोन के अलावा 03 किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया हैं।

कन्टेन्टमेंट जोन में प्रावधान के अंतर्गत होगी कार्रवाई

कटेंनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र मेें घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।

कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विकासखण्डों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है, इनमें सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को दिया गया हैं। दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को सौंपा गया हैं। इसी तरह केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन को प्रभार सौंपा गया हैं। इसी प्रकार प्रवेश सहित क्षेत्र की सेनिटाईजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, माॅस्क, पी.पी.ई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया हैं। घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को, नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को तथा पर्यवेक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक को सौंपा गया हैं।

चार ग्रामों को कन्टेनमेंट जोन से किया गया मुक्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  कार्तिकेया गोयल ने चार कन्टेंनमेंट जोन को मुक्त कर दिया हैं। इस सभी आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तहसील बसना के ग्राम पिलवापाली को पिछले महीने की 24 तारीख को तथा 27 जून 2020 को तहसील पिथौरा के ग्राम अर्जुनी, बसना के ग्राम कंेवटापाली एवं तहसील सरायपाली के ग्राम माधोपाली में कोविड-19 के पाॅजिटीव रिपोर्ट आने पर कन्टेनमेंट जोन घेाषित किया गया था। किन्तु पिछलें 28 दिनों से इन सभी ग्रामों के कन्टेनमेंट क्षेत्र में कोई भी कोविड-19 का पाॅजिटीव केस की पुष्टि नहीं होने और पाॅजिटीव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के कारण कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी कार्तिकेया गोयल ने आज इन सभी ग्रामों के कन्टेनमेंट क्षेत्र को कन्टेनमंेट जोन से मुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें