महासमुंद नगर पालिका सहित बागबाहरा और बसना नगर पंचायत के सीमा... - CG Sandesh

महासमुंद नगर पालिका सहित बागबाहरा और बसना नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र 31 जुलाई तक लगा लॉकडाउन

अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन की हकीकत का ले रहे जायज़ा

जिले में कोराना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने शनिवार 25 जुलाई की रात से यानि रात 12.01  बजे रात्रि से  महासमुंद नगर पालिका सहित बागबाहरा नगर पालिका और बसना नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र मंे पूर्णतया तालाबंदी (लाॅकडाउन)   लगा दिया है । यह लाॅकडाउन 31 जुलाई की मध्य रात्रि तक प्रभावशील रहेगा। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने और रोकथाम हेतु उक्त नगरीय क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन किए जाने का निर्णय लिया था ।

उक्त तीनो सीमा क्षेत्रों में 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रखा जाएगा। लॉकडाउन एक सप्ताह का है । ऐसा बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिए किया गया है। उम्मीद है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को लॉकडाउन से कुछ हद तक रोका जा सकता है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए थानाध्यक्ष और प्रभारियों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी स्वयं दिन में सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन की हकीकत को देख रहे है । आज सवेरे-सवेरे महासमुंद में तालाबंदी (लाॅकडाउन)   के पालन स्थित का जायज़ा अनुविभाग़ीय अधिकारी राजस्व  सुनील कुमार चंद्रवंशी ने लिया ।

कलेक्टर एवं दंडाधिकारी  कार्तिकेया गोयल ने जारी आदेश में कहा नियम तोड़ने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। लाकडाउन के दौरान तय समयावधि मैं घरों में जाकर दूध बांटने वाले दूध विके्रता प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 10.00 बजे तक एवं सायं 5.00 बजे से सायं 6.30 बजे तक लाॅक डाउन से मुक्त रहेंगे। इसक साथ ही ठेले पर एक स्थान से दूसरे स्थान जा-जाकर फल, सब्जी विक्रय करने वाले विक्रेताओं को भी प्रातः 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक अनुमति होगी। न्यूज पेपर हाॅकर भी प्रातः 6.00 बजे से 10ः00 बजे तक इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं के आवागमन को छोड़कर किसी को आने-जाने पर बंदिश है ।महासमुंद सीमाक्षेत्र में बनाए गए 11 चेकपोस्ट पर पुलिस तैनात कर दी गई है ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें