तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों महासमुंद,  बागबाहर और बसना में 25 ... - CG Sandesh

तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों महासमुंद, बागबाहर और बसना में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक शराब दूकान के काउंटर से फुटकर बिक्री नही होगी

महासमुंद जिले के तीन नगरीय निकाय क्षेत्रों महासमुंद, बागबाहरा और बसना में क़ोरोना संक्रमण से बचाव. एवं संभावित स्वास्थ्यगत आपातक़ालीन स्थित को नियंत्रण में रखने हेतु 25 जुलाई से   31 जुलाई तक पूर्णत तालाबंदी (लॉकडाउन ) की गई है । उक्त क्षेत्रों को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है । उपरोक्त कंटेनमेंट ज़ोन में देशी/विदेशी दुकानो के स्थित होने के कारण मदिरा दुकानो से 25 जुलाई से 31 जुलाई तक काउंटर से फुटकर बिक्री नही होगी ।

मदिरा दुकान महासमुंद में 2 अंग्रेजी 1 देशी, बागबाहरा-बसना में 1 देशी और 1 अंग्रेजी शराब दुकान से 31 जुलाई तक काउंटर से फुटकर बिक्री नही होगी । होम डिलेवरी के माध्यम से बिक्री प्रारंभ रहेगी । जिले की शेष मदिरा दुकाने खुली रहेंगी । जिसमें देशी मदिरा का प्रदाय मध भण्डारण महासमुंद से किया जाना है । वहाँ शासकीय कार्य दिवसों में खुला रखा जाकर मदिरा प्रदाय किया जा सकेगा । प्रदाय आज से बंद कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने कल इस आशय के आदेश जारी कर दिए है ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें