लाॅकडाउन में तीनों नगरीय सीमा क्षेत्र में जिला और पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
जिले में कोरोना वायरस संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए
महासमुंद नगर पालिका सहित बागबाहरा और बसना नगर पंचायत के सीमाक्षेत्र में
आज 25 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं सप्ताह तक लगाए गए लाॅकडाउन के चलते 25 की
मध्य रात्रि से जिला और पुलिस प्रशासन के अध्िाकारी इन तीनों सीमा
क्षेत्रों में पूरी तरह से लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए पूरी तरह से
मुस्तैद हो गये है । महासमुंद सहित बागबाहरा और बसना अनुविभागियों राजस्व
अध्िाकारियों सुनील कुमार चन्द्रवंशी, भागवत जायसवाल और बसना
एसडीएम कुणाल दुदावत सवेरे से ही एक्शन में आ गये थे । वे अपने-अपने
क्षेत्रों में लोगों को नियमों का पालन करने और मास्क पहने के साथ ही जरूरी
व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे । ताकि आमजनता को छूट अवध्िा में दूध-सब्जी
फल इत्यादि की जरूरी वस्तुओं की दिक्कत नहीं आये । घरों पर निर्धारित समय
पर दूध विक्रता दूध पहुंचाते रहें । वही हाॅकर भी समाचार पत्र का वितरण
करते नजर आये । बाकि बाजार पूरी तरह बंद थे । दी गई छूट के जरूरी सेवायें
तय समय पर जारी थी ।
बागवाहरा और बसना में लाॅकडाउन
का पालन नही करने और मास्क नहीं पहनने पर चालानी करवाई कर जुर्माना वसूला
गया । बसना और सरायपाली में तकरीबन 20 हजार रूपए तो बागबाहरा में 9 हजार से
अध्िाक की राशि का लोगों पर जुर्माना वसूला गया । अनुविभागीय अधिकारी बसना
कुणाल दुदावत ने बताया कि लाॅकडाउन में एक डेली नीडस की दुकान सवेरे
खुले होने पर उसे समझाईश देकर बंद करने कहा । किन्तु बाद में निरीक्षण के
दौरान दुकान पुनः खुली पायी जाने पर उसे लाॅकडाउन अवध्िा तक के लिए सील कर
दिया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें