कृषि विक्रेताओं के द्वारा विक्रय किए जा रहे उर्वरक, कीटनाशी, बीज को उचित मूल्य एवं सही मापदंडों के अनुरूप मिलें इसके लिए उड़नदस्ता दल गठित
कृषि विभाग के उप संचालक ने जिले में तथा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में उर्वरक की अवैध परिवहन, कालाबाजारी को रोकने
एवं जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के द्वारा विक्रय किए जा रहे
उर्वरक, कीटनाशी, बीज कृषकों को उचित मूल्य एवं सही मापदण्डांे के अनुरूप मिल
सके इसके लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। यह दल सतत
रूप से जिले में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कृषकों को कृषि आदान
सामग्री उचित मूल्य पर प्राप्त हो सके तथा जिन विक्रेताओं द्वारा उक्त कृषि
आदान सामग्री की कालाबाजारी,
अवैध व्यापार किया जा रहा है। उनके
खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री एस.आर. डोंगरे को नोडल अधिकारी बनाया गया
हैं। सहायक संचालक श्री आर.के. २ार्मा एवं श्री अमित कुमार मोहंती को
सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। उनके सहायक के रूप में कृषि विकास
अधिकारी श्री बी.एल. चन्द्राकर एवं ग्रामीण विस्तार विकास अधिकारी श्री मनोज
कुमार पटेल को नियुक्त किया गया हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें