विभिन्न योजना के तहत दिए जायेंगे ऋण - CG Sandesh

विभिन्न योजना के तहत दिए जायेंगे ऋण

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, महासमुंद के लिए वर्ष 2020-21 के लिए लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि इनमें सफाई कामगार वर्ग गुड्स कैरियर इकाई के लिए 01 इकाई, ई रिक्शा के लिए 01 इकाई, स्कीम अप टू के लिए 05 इकाई, महिला अधिकारिता के लिए 05 इकाई, माइक्रोक्रेडिट के लिए 05 इकाई, महिला समृद्धि योजना के लिए 05 इकाई प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक आवेदक जो ऋण लेना चाहते हैं वे आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कलेक्ट्रेट परिसर महासमुंद से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर 05 अगस्त 2020 तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं शपथ पत्र, नोड्यूज के लिए जमा करना आवश्यक होगा। आवेदक को जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं। आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष तक हो। आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्रों में 98 हजार एवं शहरी क्षेत्रों के लिए एक लाख 20 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए। वाहन के लिए वैद्य कामर्शियल ड्रायविंग लायसेंस होना अनिवार्य है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें