आबकारी विभाग की कार्यवाही - CG Sandesh

आबकारी विभाग की कार्यवाही

महासमुंद कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनीक के मार्गदर्शन में दिनांक 29 जुलाई 2020 को आबकारी उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी द्वारा सरायपाली ब्लॉक के दर्शनीय पर्यटक स्थल शिशुपाल पर्वत के ऊपर बागद्वारी ग्राम के निकट पहाड़ पर अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंच कर दबिश दी. जहाँ से आरोपी टीम के लोगों को देखकर भाग गया.

मौके पर पहुंच कर टीम ने वहां महुआ पास को नष्ट किया गया एवं 30 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लहान , निर्माण सामग्री को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 34(2)आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया.

उक्त कार्यवाही में प्रधान आबकारी आरक्षक आस्कर टोप्पो, हीरासाय भगत, अनूप दास ,शिरीष भोई, मुकेश प्रधान, एवं वाहन चालक रोहित साहू, सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें