अंकिता लोखंडे को मिला सुशांत सिंह राजपूत की बहन का सपोर्ट, बोलीं- भगवान सच के साथ है
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में आए दिन हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। एक्टर के निधन के डेढ़ महीने बाद पिता केके सिंह ने बिहार के पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं इसके बाद एक बार फिर से लोगों में आस जगी है कि शायद सुशांत के इस कदम के पीछे की असल वजह समझ आ सके। इसी आस के साथ बुधवार को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पोस्ट किया था। वहीं अंकिता के इस पोस्ट पर कही गई बात पर उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की बहन (Sister) श्वेता कीर्ति सिंह (Shweta Kirti Singh) का भी सपोर्ट मिल गया है।
अकिंता के पोस्ट पर सुशंत की बहन का कमेंटवहीं इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक, बिहार पुलिस ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस बयान में अंकिता ने बताया कि सुशांत, रिया के साथ रिलेशनशिप में थे और बेहद परेशान थे।जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस को अंकिता लोखंडे ने बताया है कि फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन के दौरान सुशांत सिंह ने उन्हें विश करने के लिए मैसेज किया था। तब दोनों के बीच चैट से ही काफी बातें हुई थी। तभी काफी इमोशनल होकर सुशांत ने अंकिता को बताया, "वो इस रिलेशनशिप में काफी परेशान हो चुके हैं, वो इसे खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि रिया चक्रवर्ती उन्हें काफी परेशान कर रही हैं।'
अन्य सम्बंधित खबरें