बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) ने ली शांति समिति की बैठ... - CG Sandesh

बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) ने ली शांति समिति की बैठक

बागबाहरा नगर में लॉकडाउन तथा बकरीद, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी तथा राम जन्म भूमि शिलान्यास उत्सव के सम्बन्ध में सभी वर्गों, धर्मो के अनुयायियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानो , राजनैतिक दलों से सम्बन्धित लोगो का शांतिसमिति की बैठक आज आयोजित की गई।

इसमे रक्षाबंधन त्योहार में अनावश्यक आवागमन में कमी लाने, बकरीद अपने घरों में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की सहमति दी गयी। साथ मे कोरोना के संक्रमण से दूर रहने के लिए सामुहिक गणेशोत्सव के बजाए घरों में गणेशजी की स्थापना करने का सुझाव प्राप्त हुआ।

05 अगस्त को रामजन्मभूमि कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में शांति का वातावरण बनाये रखने की अपील प्रशासन और सभी धर्म वर्गों द्वारा की गई।चूंकि अभी नगर में लॉक डाउन लगी हुई है और कुछ शर्तों के साथ समयावधि में कुछ सेवाएं छूट ढ़ी गयी है,अवगत कराया गया तथा इन नियमो का पालन करने में परस्पर सहमति भी बनी।

पूर्व में लंबे समय से लॉक नियमो का पालन करने वाले बागबाहरा वासी अपने त्योहारों को सादगीपूर्ण तरीके से शासन के निर्देश के पालन करते हुए ,कोरोना प्रोटोकॉल का स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

अनावश्यक आवाजाही और सामुहिक कार्यक्रमो को हतोत्साहित करने में आपसी सहमति बनी।इस शांतिसमिति समन्वय बैठक के अवसर पर विभिन्न धर्मों ,दलों, वर्गों के लोग के साथ अनुविभागीय दंडाधिकारी भागवत जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लितेस सिंग,तहसीलदार तम्बोली, टी आई तिवारी , सी एम ओ दुबे भी उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें