सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभिनी विदाई - CG Sandesh

सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभिनी विदाई

जिला कोषालय महासमुन्द में कार्यरत सरला शर्मा, सहायक वर्ग- 02 द्वारा अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हुए है, उन्हे जिला कोषालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। सरला शर्मा, शासकीय सेवा में 05 अगस्त 1994 से अनुकंपा नियुक्ति में पदस्थ होकर आज 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हुए। वे सेवाप्रारंभ तिथि से सेवानिवृत्ति तक लगभग 26 वर्षों तक जिला कोषालय महासमुन्द में अपनी शासकीय सेवा का निर्वाहन किए है। श्रीमती शर्मा को विदाई समारोह में कोषालय परिवार, महासमुन्द की ओर से साल, श्रीफल, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना करते हुए भावभिनी विदाई दी गई। 

उक्त विदाई समारोह में  डी.पी. वर्मा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, उमा सिन्हा, एवं  उत्कल शर्मा, परिवीक्षा. लेखाधीकारी,  बी.एल. कंवर सहायक कोषालय अधिकारी, एवं जिला कोषालय महासमुन्द के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन  बी.एल. जलक्षत्री, सहायक वर्ग 01 द्वारा किया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें