सागौन लट्ठा का बिना अनुमति चिरान,  वन विभाग ने की कार्यवाही - CG Sandesh

सागौन लट्ठा का बिना अनुमति चिरान, वन विभाग ने की कार्यवाही

छिंदौली का मामला, 6 नग सागौन लट्ठा व 5 सागौन चिरान जब्त

वन विभाग ने आज शनिवार को ग्राम छिन्दौली में बिना अनुमति सागौन लट्ठा का चिरान कर रहे एक ग्रामीण के खिलाफ कार्यवाही की। वन अमला ने मौके से 6 नग सागौन लट्ठा व 5 नग सागौन चिरान सहित एक नग हाथ आरा फ्रेम बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को ग्राम छिंदौली में बिना अनुमति के सागौन लट्ठा के चिरान करने की जानकारी मिली थी। जिस पर डीएफओ मयंक पांडे के निर्देशन में फारेस्ट की टीम ने गांव में दबिश दी। जहाँ पीलेन्द्र / रामकुमार जोगी के घर - बाडी में वन - विभाग की टीम ने सागौन लट्ठा बिना अनुमति के चिरान करते हुए पकडा। जिसमें सागौन के 06 नग लट्ठे = 0.465 घन मीटर एवं सागौन चिरान 05 नग = 0.035 घन मीटर एवं 01 नग हाथ आरा फ्रेम बरामद किया गया।

जिसकी जप्ति बनाकर पी.ओ.आर. नम्बर 9603/23 जारी कर विधिवत् कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी महासमुन्द , सहायक परिक्षेत्र अधिकारी बोडरा , सहायक परिक्षेत्र अधिकारी महासमुन्द , परिसर रक्षी दर्रीपाली, परिसर रक्षी तुरेंगा , परिसर रक्षी सोरिद परिसर रक्षी महासमुन्द एवं परिसर रक्षी रायतुम शामिल रहे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें