ग्राम सभा में आकर सरपंच, पंचगणों एवं गांव के प्रमुख नागरिकों से गाली गलौच, देख लेने की धमकी, मामला दर्ज
ग्राम पंचायत बेलसोण्डा की उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने कुछ लोगों पर ग्राम सभा में आकर सरपंच, पंचगणों एवं गांव के प्रमुख नागरिकों को गाली गलौच एवं अभद्रपूर्ण व्यवहार कर जनप्रतिनिधियों को देख लेने की धमकी देने के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है.
मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलसोण्डा द्वारा 4 जून 2020 को खसरा नंबर 1669, 1670 रकबा 0.28 हे. एवं 1.32 हे. को शासन के आदेशानुसार धान मण्डी प्रस्तावित किया गया था. दिनांक 27 जुलाई 2020 को शासन के आदेशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें समस्त ग्रामवासियों की मांग पर धान मण्डी निर्माण संबंधी विषय पर चर्चा किया गया. जिसमें समस्त ग्रामवासी द्वारा पंचायत द्वारा प्रस्तावित स्थल पर सर्व सहमति व्यक्त किया गया.
लेकिन बैठक में उपस्थित गोपाल चंद्राकर, घनश्याम चंद्राकर, जवाहर चंद्राकर व सूर्या चंद्राकर द्वारा अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए जनप्रतिनिधियों को गाली गलौच किया गया. तब बैठक द्वारा निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 जुलाई 2020 को धान मण्डी हेतु प्रस्तावित भूमि पर चराई का कार्य किया जायेगा. जिसकी जानकारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम तथा थाना प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु दी गई.
30 जुलाई 2020 को 11:00 बजे पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के साथ मवेशियों को लेकर धान मण्डी हेतु प्रस्तावित स्थल की चराई कराने दरम्यान गिरधारी चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, जवाहर चंद्राकर तथा सूर्या चंद्राकर द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के साथ गाली गलौच करते हुए अभद्रपूर्ण व्यवहार कर एक एक व्यक्तियों को देख लेने की धमकी दी गई.
मामले में महासमुंद पुलिस ने सूर्या चंद्राकर , डा0 गोपाल चंद्राकर , डा0 घनश्याम चंद्राकर , जवाहर चंद्राकर के विरुद्ध 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC का प्रकरण दर्ज किया है. .