बसना : 2 रोजगार सहायक बर्खास्त कलेक्टर ने किया था अनुमोदन  - CG Sandesh

बसना : 2 रोजगार सहायक बर्खास्त कलेक्टर ने किया था अनुमोदन

बसना जनपद अंतर्गत अंतर्गत 2 रोज़गार सहायको को पद से पृथक के दिया गया है. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जिला पंचायत महासमुन्द के पत्र क्रमांक 1246 और 1234 के अनुसार  ग्राम पंचायत सरकंडा के रोजगार सहायक सेत कुमारी नायक और ग्राम पंचायत लम्बर के रोजगार सहायक लक्ष्मी जायसवाल के ख़िलाफ शिकायत किया गया था. मामले में जिला कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए दोनों रोजगार सहायको को पद से पृथक यानी बर्खास्त करने अनुमोदन किया गया था.

जिसके बाद मुख्यकार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत बसना द्वारा सेवा शर्तों का पालन करते हुए दोनों रोजगार सहायकों के नियुक्ति के संबद्ध में जारी दिशा निर्देस के दण्डिका 13 के परिपालन में 31 जुलाई 2020 को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक यानी बर्खास्त किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें