कलेक्टर की अध्यक्षता में जल उपयोगिता समिति की बैठक : कलेक्टर... - CG Sandesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में जल उपयोगिता समिति की बैठक : कलेक्टर गोयल ने जलाशयों में जल भराव और सिंचाई की समीक्षा की.

कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई। कलेक्टर  गोयल ने जिले के जलाशयों में जल भराव और सिंचाई की समीक्षा की। कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन  जे.के. चन्द्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एक वृहद परियोजना कोडार जलाशय, एक मध्यम परियोजना केशवा नाला जलाशय तथा एवं अन्तर्राज्यीय परियोजना अपर जोंक परियोजना (नहर प्रणाली) है। इसके अलावा संभाग अन्तर्गत 123 लघु सिंचाई परियोजनाएं  तथा व्ययपवर्तन योजनाएं निर्मित है। बैठक में जलसंसाधन महासमुंद सहित बसना, बागबाहरा, और पिथौरा के एसडीओ, कृषि अधिकारी सहित विधायक प्रतिनिधि  अरूण चन्द्राकर और  मदुनाथ पाण्डे मौजूद थे।  

कलेक्टर  कर्तिकेया गोयल को अब तक जल भराव की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोडार जलाशय बांध में अब तक 79 मि.घ.मी जल भराव हुआ है। कृषकों की मांग आनेे पर रोपाई एवं बियासी कार्य हेतु जल प्रदाय किया जा रहा है। इसे अब तक 10.84 मि.घ.मी पानी के उपयोग से लगभग 6063 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रथम सिचंाई किया जा चुका है। वही केशवा नाला जलाशय की जल भराव क्षमता 17.85 मि.घ.मी. है। इसमें 25 जुलाई की स्थिति में 9.04 मि.घन मी जल भराव हुअ है। इससे भी किसानों को खरीफ फसल के लिए पानी दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले के लघु जलाशयों आदि में जल भराव की स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में किसानों को कोडार, केशवा नाला के अलावा अन्य जलाशयों से किसानों के खेतो का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि कैनाल की साफ-सफाई काडानाली आदि के काम की आश्यकता हो तो मनरेगा के तहत राशि नियमानुसार उपलब्ध करायी जा सकती है। इसके लिए प्रस्ताव दें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें