महासमुंद : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए फॉर्म का वितरण प्रारंभ, 10 अगस्त तक कर सकते हैं फार्म जमा
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि समग्र शिक्षा द्वारा संचालित
जिले के 3 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विकासखंड बागबाहरा
के सुनसुनिया, पिथौरा के लाखागढ़ एवं बसना विकासखंड के बंसुला में सत्र 2020-21
के कक्षा 06 में प्रवेश हेतु एडिमशन फॉर्म का वितरण प्रारंभ हो गया
है। उन्होंने बताया कि ईच्छुक पालकगण कोविड-19 के समस्त नियमों का पालन
करते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से कार्यालयीन समय में
उपस्थित होकर एडमिशन फॉर्म प्राप्त कर सकते है तथा 10 अगस्त 2020 तक फॉर्म
भरकर जमा कर सकते है (एस.टी., एस.सी., ओ.बी.सी., अल्पसंख्यक
समुदाय के अप्रवेशी, शाला त्यागी, अनाथ, एकल पालक तथा बी.पी.एल. श्रेणी) की बालिकाओं को शासन के
नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में अन्य आवश्यक
जानकारी के लिए संबंधित अधीक्षिकाओं से सम्पर्क कर सकते हैं। इनमें रक्षा
साहू (सुनसुनिया) मो.नं. 93404-24767, मती लुनेश्वरी बिसेन (लाखागढ़) मो.नं. 91310-00199
एवं मती गीतांजली नाग (बंसुला) के मो.नं. 83191-40475
पर सम्पर्क कर सकते हैं।