महासमुंद : जिला पंचायत के सी.ई.ओ. ने ली समीक्षा बैठक
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल ने आज
जिला पंचायत सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ योजना
के अतंर्गत विभिन्न समूहों के द्वारा किए जा रहे आजीविका गतिविधियों
की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक मंे जनपद पंचायत बागबाहरा एवं
बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारियांे द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा
की। उन्होंने कहा कि जितने भी समूह गठित किए गए है उन सभी समूहों का
बैंक लिंकेज करा कर समूहों के प्रत्येक सदस्य को विभिन्न प्रकार के आजीविका
से जोड़ा जाए। जिससे विभिन्न विभाग जैसे मनरेगा, कृषि विज्ञान केन्द्र, आर.
सेटी, खादी ग्राम उद्योग, कृषि , उद्यानिकी , वन, नाबार्ड स्थानीय
बैंक के बी.एल.बी.सी. के प्रभारी, डी.एल.सी.सी. के प्रभारी अधिकारी, जिला
उद्योग एवं व्यापार केन्द्र ,पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग, मछली
पालन आदि के साथ समन्वय स्थापित कर विभागीय योजनाओं का लाभ समूह के महिलाओं
को दिया जाए तथा आजीविका से संबंधित कार्य में कृषि कार्य के लिए समूह
की महिलाओं को के.सी.सी. ऋण दिलाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में बागबाहरा विकासखण्ड के ए.डी.ई.ओ. को व्यवस्थित
कार्य करने के निर्देश देते हुए समूह की ग्रेडिंग के संबंध में विस्तार से
जानकारी ली। पिथौरा के ए.डी.ई. ओ. एवं बसना के ए.डी.ई.ओ. द्वारा आजीविका के
लिए किए गए बेहतरीन कार्यों की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान
किया गया। उनके द्वारा उनके संबंधित कार्य क्षेत्र के समूहांे को
कराए जा रहे आजीविका जैसे मछली पालन, आटा
चक्की, बकरी ,गाय पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन, बटेर पालन, कड़कनाथ पालन, सेनटिंªग कार्य ,मशरूम उत्पाद, पापड, चाॅवल पापड़, बड़ी आचार, किराना, फैंसी स्टोर, ईट निर्माण, फोटो काॅपी एवं फोटो ग्राफी, किटनाशक, बुनकर का कार्य, सिलाई
कार्य, फाल,पिकू, मुर्कु, मुर्रा, लडडु, टेंट हाउस ,कमल ककड़ी, सिंघाड़ा, तिल, फल्ली, फल दुकान, ब्यूटी पार्लर सहित अनेक आजीविका सबंधित कार्याे
को दूसरे विकासखण्ड के क्षेत्रों मे भी कराये जाने को
कहा। बैठक में जी.डी. सोनवानी, एम.आर.
यदु, बी.एल.नायक,मुक्तामणी साहू, एच.एल. पटेल, रंगेश
साहू, सुरेश पटेल, सुशील साहू, आर.एस. चन्द्रवंशी, एम.एस.बरिहा ,एम.के. सिन्हा, कोमल देवागंन, पुरषोत्तम सिन्हा, रोहीदास पारेश्वर, अशोक यादव, तूलेश्वरी
साहू, एम.एल.मालेकर .अशोक साहू, डी.एन.जागड़े, रेखराज शर्मा, मनीष
ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।