मानव जन कल्याण संस्थान से जुड़ रहे लोग, प्रदेश,जिला व विकासखण... - CG Sandesh

मानव जन कल्याण संस्थान से जुड़ रहे लोग, प्रदेश,जिला व विकासखण्ड में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई

मानव जन कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ ,शासन से मान्यता प्राप्त इस संस्था में लोग स्वप्रेरित होकर जनसेवा के लिए जुड़ रहे हैं ।संस्था के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बोरे ने अपने बयान में बताया कि गरीब ,बेसहारा असहाय लोगों की मदद व शिक्षा ,स्वास्थ ,रोजगार ,पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समाज के सभी वर्गों के लोगों को मदद करने के उद्देश्य से इस संस्थान का गठन किया गया है। आने वाले समय मे अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।बैठक में संगठनात्मक विस्तार एंव अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए,जिसमे संस्थान के गतिविधियों को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए प्रांतीय कार्यालय झलप में स्थापित करने व वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए आमजनों को मास्क वितरण कर स्वस्थ व सुरक्षित रहने हेतु जागरूक करने का निर्णय लिया गया। तथा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति करते हुए क्रमशः प्रदेश मीडिया प्रभारी सोमनाथ टोनडेकर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र टण्डन,जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल,जिला प्रवक्ता लोकनाथ खूंटे, जिला कोषाध्यक्ष बीरेंद्र पटेल ,राजेश साहू अध्यक्ष विकासखण्ड- पिथौरा को नई जिम्मेदारी प्रदान की गई ।इस अवसर पर उपस्थित संस्थापक अध्यक्ष डॉ विजय चतुर्वेदी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र बोरे, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ब्यवहार ,प्रदेश प्रवक्ता द्वय डॉ विजय ब्यवहार ,विजय मिर्चे,जिलाध्यक्ष महासमुन्द सुरेश डड़सेना ,अजय साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है ।उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर लहरे ने दी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें