बसना जनपद सी.ई.ओ पंकज देव का हुआ तबादला. - CG Sandesh

बसना जनपद सी.ई.ओ पंकज देव का हुआ तबादला.

बसना जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज देव का तबादला बसना से अब तिल्दा जिला रायपुर कर दिया गया है. ग्रामीण एवं पंचायत विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंकज देव को अब तिल्दा जनपद पंचायत में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है.

गौरतलब है कि बसना जनपद सीईओ ने लॉकडाउन के दौरान रेड जोन रायपुर से ग्रीन जोन बसना अपने निजी वाहन से बिना समक्ष अधिकारी की अनुमति से 2 मई से 18 मई तक निरंतर आगमन करने समेत विभिन तर्कों से प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया जाना पाया गया था. जिसके फलस्वरूप उनपर निलंबन की कार्रवाई की गई थी.

जिसके बाद उन्हें बसना जनपद में बहाल कर अब रायपुर जिला के जनपद पंचायत तिल्दा में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें