सोमवार को लगेगा कोविड जांच का सबसे बड़ा शिविर, फीवर क्लिनिक म... - CG Sandesh

सोमवार को लगेगा कोविड जांच का सबसे बड़ा शिविर, फीवर क्लिनिक में प्रस्तावित कोविड केयर मेगा शिविर सोमवार को

अपीलः- यदि आपको सर्दी, खांसी या बुखार की तकलीफ है जो जिला स्वास्थ्य के फीवर क्लीनिक में कराएं निशुल्क जांच।

“कोविड-19 के संक्रमण फैलाव को नियंत्रित करने व जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोमवार 10 अगस्त 2020 को जिला स्वास्थ्य के फीवर क्लीनिक में लगेगा निशुल्क विशाल शिविर“

महासमुंद। इन दिनों कोविड-19 की महामारी ने दुनियाभर में एक बड़ी आबादी तक फैलाव के लिए संक्रमणीय घेरा बना लिया है। बचाव अभ्यासों में जहां, प्रवासियों को क्वारंटीन औरकांटेक्ट ट्रेसिंग वालों को होम क्वारंटीन पर रखा जा रहा है वहीं, जिले स्थानीय निवासियों को लेकर भी अनुकरणीय कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में हाल ही में कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य की समीक्षा में कोविड-19 की महामारी के रोकथाम के लिए अधिक गहनता से कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया। तत्संबंध में हुई बैठक उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे ने बताया कि सोमवार 10 अगस्त 2020 को ऐसे प्रवासी जो अपनी क्वारंटीन की अवधि पूरी कर चुके हैं और उनके साथ वे स्थानीय मूल निवासी जिन्हें सर्दी, खांसी या बुखार जैसी समस्याएं हैं अथवा होने की आशंका प्रतीत हो रही है, उनकी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सुरक्षात्मक दायरे में सोशल डिस्टिनसिंग बनाए हुए जिला स्वास्थ्य के अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ही सेवाएं प्रदाय की जाएंगी। वहीं, आगंतुकों से भी जांच शिविर में मास्क लगा प्रवेश करने एवं सोशल डिस्टेनसिंग का पालन कर आयोजकों का आपेक्षित सहयोग करने अपेक्षा की गई है। जिससे शिविर में उपस्थित हो कर जांच कराने के दौरान संक्रमित होने का खतरा नहीं होगा। सी.एम.एच.ओ. डाॅ. वारे ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि शिविर में आकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य लें। बढ़ते क्रम में डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस अधिकारी डाॅ. छत्रपाल चंद्राकर ने स्पष्ट करते हुए विस्तारपूर्वक बतलाया कि यह शिविर जिला चिकित्सालय परिसर के ठीक बगल से लगे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के परिसर में बने सखी वन स्टाप सेंटर के भवन में संचालित किए जा रहे फीवर क्लीनिक में आयोजित होगा। जिसमें प्रातः ग्यारह बजे से दोपहर दो बजे तक कोविड केयर के लिए बारीकी से जांच की जाएगी। इस दौरान आने वाले प्रत्येक आगंतुक में विशेष रूप से कोविड-19 से संबंधित लक्षणों का परीक्षण ही किया जाएगा। लक्षण प्रतीत होने पर नमूने एकत्र कर पूरी जांच की जाएगी।

साथ ही आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क दवा वितरण कर आगामी चिकित्सकीय प्रबंध भी निशुल्क उपलब्ध होंगे। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिरुद्ध कसार के मुताबिक कोविड-19 से बचाव के लिए यह शिविर बहुत अहम है। इसके प्रति स्थानीय निवासियों का जागरूक होना भी बेहद जरूरी है, तभी आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने भी इस संबंध में अनुरोध करते हुए कहा है कि हमें चाहिए कि हम सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इस निशुल्क जांच शिविर के संबंध में जानकारी का आदान-प्रदान कर प्रचार अवश्य करें। जिससे कि, जिले में कोविड-19 के संक्रमणीय खतरे को नियंत्रित करने के प्रयासों में कमी न हो।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें