विश्व आदिवासी दिवस पर सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र और मेध... - CG Sandesh

विश्व आदिवासी दिवस पर सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र और मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले के छः सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र सांकेतिक रूप से वितरित किए गए। इसके साथ ही जिले में आदिवासी विकास द्वारा संचालित छात्रावासों की 10वीं और 12वीं बोर्ड की पांच मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बसना विधायक  देवेन्द्र बहादुर सिंह और कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र और विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र सौपें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सु पूजा बंसल और सहायक विकास आयुक्त  एन.आर. देवांगन मौजूद थे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज रविवार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी लोगों को आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री  बघेल गौरेला, पेण्ड्रा, मारवाही, कांकेर, जशपुर और जगदलपुर के हितग्राहियों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। सम्बंधित जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखीं। इस अवसर पर जिला महासमुंद कलेक्ट्रेट स्थित स्वान वीडियों कांफ्रेंसिंग कक्ष में 06 गाँव गिरसा, पझरापाली, कस्तुराबहाल, जामपाली, परसापाली और टेमरी के हितग्राहियों को सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र सांकेतिक रूप से वितरित किए गए। पाॅच मेधावी छात्रों में तीन छात्राएं 10वीं की और एक छात्र और एक छात्रा 12वीं कक्षा की थी। जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विधायक  देवेन्द्र बहादुर सिंह एवं कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें