news-details

इन अभिनेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता..

11 अगस्त को देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के भक्त देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण को हर जगह पूजा जाता है। बॉलीवुड में भी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कई फिल्में बनाई हैं। वहीं कई अभिनेताओं ने बड़े पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार भी निभाया है।

अक्षय कुमार साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' (OMG) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। जो अपने एक भक्तो को सही और गलत का पाठ पढ़ाने धरती पर आता है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेता परेश रावल भी मुख्य भूमिका  में थे।

एनटी रामा राव तेलुगू फिल्मों के अभिनेता एनटी रामा राव ने बड़े पर्दे पर 17 फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। इन फिल्मों में 1962 में आई फिल्म 'श्री कृष्ण अर्जुन युद्धम', 1964 में आई फिल्म 'कर्नन' और 1977 में आई फिल्म 'दान वीर सूरा कर्ण' शामिल हैं।

पवन कल्याण तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण भी फिल्मों में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। पवन ने अक्षय कुमार की फिल्म 'ओ माय गॉड' के तेलुगू वर्जन में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। फिल्म का नाम 'गोपाला गोपाला' रखा गया था। फिल्म रिलीज के समय बताया गया था कि पवन इस किरदार को निभाने के मूड में नहीं थे। उन्हें करीब 10 दिन का समय लगा था इस फिल्म को हां कहने के लिए।

जैमिनी गणेशन तमिल अभिनेता जैमिनी गणेशन ने भी अपनी फिल्म 'चक्रधारी' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभया था। ये फिल्म साल 1948 में आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि जैमिनी की परफॉर्मेंस के बारे किसी ने ज्यादा कुछ नहीं कहा था। क्योंकि फिल्म में उनका किरदार बहुत थोड़ी सी देर के लिए था।




अन्य सम्बंधित खबरें