स्वास्थ्य मेगा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य का किया गया परीक... - CG Sandesh

स्वास्थ्य मेगा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य का किया गया परीक्षण, सर्दी-खाॅसी-बुखार से पीड़ित लोगों ने कराई जाॅच, आगे भी लगाए जाएंगे शिविर: डाॅ एस.पी. वारे

जिला मुख्यालय में जिला स्वास्थ्य द्वारा लगाए गए सिविल क्लिनिक मंे सर्दी, खाॅसी और बुखार से पीड़ित लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जाॅच कराई। कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम दल द्वारा सुरक्षात्मक दायरें में अनुभवी चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनके स्वास्थ्य की जाॅच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा शिविर आयोजित किया गया था। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आए सभी लोगों का रैपिड टेस्ट किए गए। यह शिविर प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक चला। शिविर में महासमुंद सहित आंध्रप्रदेश, ओड़िशा व उत्तराखंड से आए कुल 34 लोगों ने पंजीयन कराया था। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत जरूरी दवाईयाॅ दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे ने बताया कि आगामी दिनों में भी लगाई जाएगी और लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की जाएगी। उन्होने कहा कि शिविरों में आए लोगों में हाल ही में जिले से बाहर से यात्रा कर वापस आए संदिग्ध मरीजों के साथ-साथ उन लोगों की भी निःशुल्क जाॅच की जाएगी। जिनका कोई भी यात्रा इतिहास नहीं हैं, उन्हें सर्दी, खाॅसी या बुखार जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं उनकी भी जाॅच की जाएगी। कोरोना वायरस रोकथाम दल के माॅडल अधिकारी डाॅ. अनिरूद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा शिविर मेें आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की गहन जाॅच की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का बकायदा ध्यान रखते हुए उनके शारीरिक तापमान, पल्स व साॅस तंत्र की क्रियाओं का भी परीक्षण किया गया। 


डिस्ट्रिक्ट सर्विलेंस आॅफिसर डाॅ छत्रपाल चन्द्राकर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्हें कोविड- 19 का संक्रमण का लक्षण एहसास हो तो भी आकर अपनी जाॅच करा सकते है। यह जाॅच निःशुल्क हैं और इसके लिए जरूरी आवश्यक दवाईयाॅ भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऐसे शिविर आयोजित करने की कार्यवाही की गई हैं। ताकि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क जाॅच की जा सकें। फीवर क्लिनिक के विशेष शिविर में कोरोना वारियर्स में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. श्रेष्ठा गोयल सहित प्रयोगशाला तकनीशियन सुश्री चंद्रकला साहू, रिसेप्सनिस्ट सुश्री कामिनी चन्द्राकर एवं सुश्री सावित्री यादव का कार्य सराहनीय रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें