महासमुंद :  जिले में अब तक 763 मिलीमीटर औसत वर्षा, सबसे ज्या... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में अब तक 763 मिलीमीटर औसत वर्षा, सबसे ज्यादा बारिश सरायपाली तहसील में

महासमुंद  जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 10 अगस्त तक 763  मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है।  इस दौरान सबसे ज्यादा 918 मिलीमीटर बारिश सरायपाली तहसील में हुई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा तहसील में 897 मिलमीटर, बसना  में 848 मिलीमीटर, महासमुंद में 695 मिलीमीटर और पिथौरा में सबसे कम 453 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई ।

बतादें कि जिले की  सभी पांच तहसीलों में मानसून की संभावित औषत वर्षा सबसे अधिक बसना तहसील में 1268.7 मिलीमीटर महासमुंद की 1265.8 मिलीमीटर सरायपाली की 1225.6 मिलीमीटर पिथौरा की 1172.8 मिलीमीटर और सबसे कम बागबाहरा तहसील की 1026.9 मिलीमीटर है। इस प्रकार मानसून के दौरान जिले की औषत वर्षा 1192 मिलीमीटर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें