गंदगी मुक्त भारत अभियान, कलेक्टर गोयल ने सरपंचों से की ई-रात... - CG Sandesh

गंदगी मुक्त भारत अभियान, कलेक्टर गोयल ने सरपंचों से की ई-रात्रि चैपाल में वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत, गाँव को स्वच्छ रखनें की अपील की

महासमुंद जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व्यवहारिक परिवर्तन हेतु गंदगी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने महासमुंद सहित जिले के सभी विकासखण्डों बसना, पिथौरा, सरायपाली और बागबाहरा के सरपंचों से वीडियो काँफेंसिंग के ई-रात्रि चैपाल के जरिए इस सम्बंध में बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. रवि मित्त्ल ने केंद्र सरकार के निर्देश के किए जानकारी दी गई । इस मौके पर ए.पी.ओ., मनरेगा प्रथम अग्रवाल मौजूद थे।

कलेक्टर  कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने कहा कि सूचीबद्ध कार्यक्रम का पालन करें और अपने गाँव और आसपास का स्वच्छ रखें और वहां गंदगी न होने दें। कलेक्टर  गोयल ने कहा सूचीबद्ध कार्यक्रम अनुसार इस अभियान के तहत 10 अगस्त को पंचायतों में श्रमदान का आयोजन होगा। स्थानीय लोग वाइटवॉशिंग और साफ-सफाई करेंगे। वहीं, 11 अगस्त को सभी गांवों में वॉल पेंटिंग का आयोजन होगा। 12 अगस्त को श्रमदान के जरिए पौधारोपण किया जाएगा। वहीं, 13 अगस्त को छठी से आठवीं के बच्चे ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जबकि नौवीं से 12वीं के छात्र-छात्रा ऑनलाइन लेख प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पेंटिंग और लेख गंदगी मुक्त मेरा गांव विषय पर होगा। 14 अगस्त को साफ-सफाई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सेनेटाइजेशन किया जाएगा, जबकि 15 अगस्त को गांव में आमसभा कर ओडीएफ प्लस की घोषणा की जाएगी। गंदगी मुक्त मेरा गांव विषय पर आयोजित होने वाले चित्रांकन और लेख प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर विजयी होने वाले छात्र-छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर दो अक्टूबर को होनेवाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने और घर का कचरा हो या पशुओं का अपशिष्ट उसे विशेष स्थान पर निपटारण करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि ये अभियान 15 अगस्त के बाद में भी अपने गाॅवों में चलाते रहें और गाँव के लोगों को स्वच्छता अभियान में भी जोड़े। इसके साथ ही बच्चों को भी सफाई अभियान में उनकी राय भी महत्वपूर्ण होगी। इसलिए इसके बारें में उससे बातचीत करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें