news-details

टीवी के इन कलाकारों ने निभाया श्री कृष्ण का किरदार, पर्दे पर कराए 'साक्षात भगवान' के दर्शन

बी आर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण के रोल के लिए अभिनेता नीतीश भारद्वाज की दिलचस्पी ही नहीं थी। वह तो महाभारत में कुछ और ही बनना चाहते थे। लेकिन, विधि का विधान रहा कि विदुर और नकुल के रोल का ऑफर ठुकराने के बाद उन्हें युगदृष्टा श्रीकृष्ण का रोल मिला। दर्शकों के मनोरंजन के लिए कृष्ण बनने वाला वह अर्जुन के अकेले सारथी नहीं हैं। चलिए आज हम आपकी भेट कराते हैं छोटे परदे के 10 मनमोहनों से।

1.कलाकार : सुमेध मुद्गलकर धारावाहिक : राधाकृष्ण (2018) स्टार नेटवर्क पर दो साल से प्रसारित हो रहे इस शो में सुमेध मुद्गलकर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं।  2.कलाकार : राहुल शर्मा / कुलदीप सिंह धारावाहिक : विघ्नहर्ता गणेश (2017) ,इस शो में भगवान कृष्ण के किरदार में राहुल शर्मा और कुलदीप सिंह नजर आए।

3.कलाकार : गगन मलिक धारावाहिक : संकट मोचन महाबली हनुमान (2015) इस शो में भगवान श्री राम, विष्णु और कृष्ण का किरदार करने वाले अभिनेता गगन मलिक ने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय इसी शो में किया है। 4.कलाकार : सौरभ पांडे धारावाहिक : सूर्यपुत्र कर्ण (2015) इस शो को कुंती के पहले पुत्र कर्ण को केंद्र में रखकर बनाया गया था। यहां भगवान श्री कृष्ण के रूप में सौरभ पांडे नजर आए।

5.कलाकार : सौरभ राज जैन धारावाहिक : महाभारत (2013), 6. कलाकार : विशाल करवाल धारावाहिक : द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण (2011), परमावतार श्री कृष्ण (2017),

7. कलाकार : मेघन जाधव धारावाहिक : जय श्री कृष्ण (2008), 8.कलाकार : मृणाल जैन धारावाहिक : कहानी हमारे महाभारत की (2008)

9.कलाकार : राजेश श्रृंगारपुरे धारावाहिक : सारथी (2004), 10.कलाकार : सर्वदमन बैनर्जी / स्वप्निल जोशी धारावाहिक : श्री कृष्णा (1993)

टीवी पर प्रसारित धार्मिक कार्यक्रमों में कई अभिनेताओं ने पर्दे पर श्री कृष्ण की भूमिका निभाई। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से किरदार को इतना जीवंत बना दिया कि दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। यही नहीं इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें लोग सच में भगवान समझकर पूजा करने लगे थे।




अन्य सम्बंधित खबरें