कलेक्टर  गोयल ने तैयार की जाने वाले कोविड सेंटर का किया अवलो... - CG Sandesh

कलेक्टर गोयल ने तैयार की जाने वाले कोविड सेंटर का किया अवलोकन, जल्द सिविल वर्क एवं अन्य कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

महासमुंद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गतिविधियाॅ चालू हैं। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने जिला मुख्यालय स्थित जयहिन्द काॅलेज पहुॅचकर डेवलप किए जाने वाले लगभग 350 कोविड-19 वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड के लिए तेजी से काम करें। सिविल वर्क, पेयजल व्यवस्था, बिजली आदि कामों को जल्दी से जल्दी पूरा करें। उन्होंने टाॅयलेट और बाथरूम के पानी की समुचित निकासी के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काॅलेज परिसर और भवन कोरोना से पीड़ित मरीजों के उपचार में बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस ईमारत में अलग-अलग ब्लाॅक और कक्षों में जरूरत की सभी चीजें जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि वाॅशरूम, मेस और पानी निकासी पर अधिक ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण  एस.आर. सिन्हा, सिविल सर्जन डाॅ. आर.के. परदल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित  मोती बाफना मौजूद थे। 

कलेक्टर  गोयल ने कहा कि यह कोविड केयर सेंटर सभी तरह से संसाधनों से पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाए जाने वाले स्थान का भी अवलोकन किए। ताकि पीड़ित मरीजों को समय पर गर्म भोजन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कंट्रोल रूम, स्टोर कक्षों का भी अवलोकन किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोविड-19 पाॅजिटीव मरीजों को लाने और उन्हें रखने की जगह को भी देखा। सिविल सर्जन ने बताया कि जी.एन.एम. इंस्टीट्यूट में 240 बेड का कोविड केयर सेंटर हैं, जहाॅ कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों का उपचार चल रहा हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें