स्वतंत्रता दिवस पर गृहमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, लोगों स्वतंत्रता दिवस घर पर मनाने की अपील, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए होगा संक्षिप्त समारोह.
महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरततें हुए आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह सादगीपूर्ण तरीकें से मनाया जाएगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकडियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी करेंगे। मुख्यालय में आयोजित समारोह सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित होंगे।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जिले वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) अपने घरों में रहकर मनाएॅ और इसका आनंद लें। उन्हेांने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगो को माॅस्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 09ः00 बजे से शुरू होगा। वहीं सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 08ः00 बजे से पहले सम्पन्न होंगे।