कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की ... - CG Sandesh

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की बैठक सम्पन्न, कलेक्टर गोयल ने की डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट की समीक्षा.

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री मत्स्य योजनांतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। कलेक्टर  गोयल ने योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 की योजना व डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर.) की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत् फीसर, मछली किसान, मछली श्रमिक और मछली विक्रेताओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जाए। इस योजना से मछली पालन को बढ़ावा मिलेगा और मछली के उत्पादन में वृद्धि होगी।

इस योजना के माध्यम से मछुवारा समुदाय और इसका पालन करने वाले लोगों के लिए ऋण की सुविधा आसान की गई हैं। उन्होंने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। उन्होंने जिले के गोठानों में स्व-सहायता समूह महिलाओं को भी जोड़ने की बात कही। ताकि वह इस योजना से फायदा ले सकेें और अपनी आय में वृद्धि कर सकंे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन  जे.के. चन्द्राकर, सहायक संचालक उद्यानिकी  दिलीप सिंह कुशवा और उप संचालक मत्स्य  मनोज कुमार पैकरा उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें