कृषक सलाहकार समिति का किया गया गठन
आत्मा योजनांतर्गत नवीन कृषक सलाहकार समिति गठन करने के परिप्रेक्ष्य
में आज 14 अगस्त को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लभराखुर्द
महासमुंद में बैठक आयोजित की गई। कृषि विभाग के एस.ए.डी.ओ. भीमराव घोड़ेसवार द्वारा आत्मा योजनांतर्गत होने वाले
समस्त घटकों एवं गतिविधियों के बारे मंें विस्तार से जानकारी देते हुए
बताया कि महासमंुद विकासखण्ड को खरीफ वर्ष 2020 के लिए
प्राप्त विभिन्न योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन एवं अन्य
विभागीय कार्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसके
अलावा उद्यानिकी विभाग, मछली पालन, पशु पालन और कृषि
अभियांत्रिकी के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के बारे
में सदस्यगणों को जानकारी दी गई।
बैठक में कुलेश्वर सिंह ठाकुर ग्राम बड़गांव को कृषक सलाहकार
समिति के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयनित किया गया। इस अवसर पर
संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर, विधायक
प्रतिनिधि राजेन्द्र चन्द्राकर, अरूण चन्द्राकर, जनपद सदस्य निधि
चन्द्राकर, यतेन्द्र कुमार साहू, शिव पटेल, नारायण पटेल, मती
लता ध्रुव, मीना चन्द्राकर, पार्वती जोशी, शकुनतला अनंत,
पूनम साहू, शकुन निषाद, पवन कुमारी देवांगन, अशोक
ध्रुव, चन्द्रपाल चन्द्राकर, परस पटेल, पोखन साहू, प्रेमसाहू, मोती सिन्हा, डागाराम साहू, मीना चन्द्राकर, खिलावन सिंह धु्रव, केवल धीवर, शिवचरण यादव, एवं कृषि व
समवर्गीय विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।