देशभक्ति से भरे 10 दमदार डायलॉग्स, जिन्हें सुनकर हर हिंदुस्त... - CG Sandesh

देशभक्ति से भरे 10 दमदार डायलॉग्स, जिन्हें सुनकर हर हिंदुस्तानी को होता है गर्व...

Independence Day 2020: आजादी और देशभक्ति से ओत प्रोत कई बॉलीवुड फिल्में बनी हैं। जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। बॉलीवुड की इन फिल्मों की कहानी हो या गाने हों, देशप्रेम की झलक देखने को मिलती रही है। इसी कड़ी में हम आपको फिल्मों के वो डायलॉग्स बताते हैं जिन्हें पर्दे पर सुनकर हर हिंदुस्तानी को गर्व होता है।

फिल्म- रंग दे बसंती, डायलॉग- कोई भी देश परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बनाना पड़ता है।'रंग दे बसंती' में आमिर खान, सिद्धार्थ, शरमन जोशी, सोहा अली खान, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म: चक दे इंडिया, डायलॉग: मुझे स्टेट्स के नाम ना सुनाई देते हैं ना दिखाई देते हैं। सिर्फ एक मुल्क का नाम सुनाई देता है इंडिया। फिल्म- बेबी, डायलॉग- रिलीजन वाला जो कॉलम होता है उसमें हम बोल्ड और कैपिटल में इंडियन लिखते हैं।

फिल्म- स्वदेस, डायलॉग- मैं नहीं मानता हमारा देश दुनिया का सबसे महान देश है लेकिन यह जरूर मानता हूं कि हम में काबिलियत है, ताकत है, अपने देश को महान बनाने की। शाहरुख खान ने फिल्म में एक वैज्ञानिक की भूमिका निभाई जो अमेरिका से वापस अपने गांव लौट आता है। फिल्म- गदर: एक प्रेम कथा, डायलॉग- हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की मुख्य भूमिका थी।

फिल्म- लक्ष्य, डायलॉग- हम में और उनमें कुछ फर्क है और ये फर्क रहना चाहिए। ये इंडियन आर्मी है। हम दुश्मनी में भी शराफत रखते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन आर्मी रहते हैं जबकि प्रीति जिंटा एक पत्रकार होती हैं। फिल्म- द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, डायलॉग- आप नमक का हक अदा करो मैं मिट्टी का हक अदा करता हूं। फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

फिल्म- राजी, डायलॉग- हमारे इतिहास में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कोई ईनाम, कोई मेडल नहीं मिलता। हम उनका नाम तक नहीं जानते। ना ही उन्हें पहचानते हैं। सिर्फ वतन के झंडे पर अपनी याद छोड़ जाते हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिका थी। फिल्म- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक डायलॉग- ये हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा। ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी सहित अन्य कलाकार थे।

फिल्म- केसरी, डायलॉग- आज मेरी पगड़ी भी केसरी और जो बहेगा मेरा लहू भी केसरी और मेरा जवाब भी केसरी। फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार का ये हिट डायलॉग था।


अन्य सम्बंधित खबरें