स्वतंत्रता दिवस पर जिला चिकित्सालय में एन्टी टोबैको कोरोना वॉरियर्स सम्मानित
15 अगस्त 2020 के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर एवं शासकीय चिकित्सालय में
तंबाकू उत्पादों का सेवन कर यत्र-तत्र (परिसर के सार्वजनिक क्षेत्र में) विसर्जित
करने के कारण कोविड-19 महामारी बढ़ती संक्रमणीय आशंका को देखते हुए, दैनिक जमा-तलाशी
लेकर नशा करने वालों की इस असभ्य प्रवृत्ति पर विराम लगाने के लिए चालानी कार्रवाई
में अहम भूमिका निभाने वाले नगर सेना और सुरक्षा दल के एन्टी टोबैको कोरोना वॉरियर
जवानों को उनके उत्कृष्ठ कार्य के मद्देनज़र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ.एस.पी.वारे एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.आर.के.परदल द्वारा
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदत्त शील्ड प्रदान कर संयुक्त रूप
से सम्मानित किया गया।
झण्डारोहण पश्चात हुए इस सम्मान समारोह में
सोशल डिस्टेनसिंग का घेरा बनाये हुए बड़ी संख्या में उपस्थित चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ़
एवं जिला स्वास्थ्य के अधिकारी-कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ज़िला
कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार व
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ.अनिरूद्ध कसार के
मार्गदर्शन में जिला तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र के सामाजिक कार्यकर्ता असीम
श्रीवास्तव मौजूद रहे।
प्रोत्साहित नगर सैनिक प्रमोदिनी भोई, सुरेखा
यादव, सावित्री जोशी, धनेश टण्डन, महेंद्र बंछोर, रोहित प्रधान, गुरुवारू मिर्धा, संतोष साहू, कुलेश्वर चंद्राकर सहित सुरक्षा अमले से
सिक्युरिटी सुपरवाइजर रमेश कुमार सिंह, सुरक्षाकर्मी
सुश्री कौशिल्या नारंग, सुश्री
लीला चंद्राकर, पवन चंद्राकर, रंजीत नारंग, खेमेन्द्र चौधरी, गिरिजा नंद साहू, लाल कुमार साहू एवं गिरीश कुमार धीवर ने भी आगामी समय में इसी
निरंतरता के साथ आगंतुकों को सोशल डिस्टेनसिंग एवं मास्क के उपयोग का अभ्यास करते
हुए नशा उन्मूलन के दृष्टिगत जनहित में निष्ठापूर्वक और बेहतर प्रदर्शन करते रहने
का वायदा किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें