जिला चिकित्सालय में आंशिक रूप से बाधित डायलिसिस की सेवाएं सोमवार से पुनः शुरू
महासमुंद। किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था है। विदित हो कि हाल ही में कुछ दिनों पहले अपरिहार्य कारणों के चलते डायलिसिस यूनिट के आर.ओ. प्लांट में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से डायलिसिस सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुईं। किन्तु, जिला चिकित्सालय प्रबंधन एवं डायलिसिस मशीनरी का रख-रखाव करने वाली संस्थाओं के त्वरित प्रयासों से जल्द ही इसमें सुधार कर लिया गया है। तत्सम्बन्ध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.आर.के. परदल से प्राप्त जानकारी के अनुसार डायलिसिस यूनिट के प्रभारी सभ्यसांची राय से हुई चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि जिला चिकित्सालय में सोमवार 17 अगस्त 2020 से डायलिसिस की सेवा सुविधाएं पुनः आरम्भ हो जाएंगी। इस ओर चिकित्सालय प्रबंधन ने किडनी रोग से ग्रसित स्थानीय मरीजों से अपील की है कि स्वास्थ्य लाभ के लिए उक्त सेवाओं का उपयोग अवश्य करें।