उपसरपंच ने महिला सरपंच के घर आकर की लाठी डंडे से मारपीट, माम... - CG Sandesh

उपसरपंच ने महिला सरपंच के घर आकर की लाठी डंडे से मारपीट, मामला दर्ज.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम भलेसर की महिला सरपंच टेमिन सिन्हा ने मारपीट, गाली गलौच को लेकर उपसरपंच सहित अन्य दो लोगों पर मामला दर्ज करवाया है.  

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भलेसर में 16 अगस्त 2020  को महिला सरपंच टेमिन सिन्हा के घर में पूजा कार्यक्रम था. जिसमें कुछ लोगों को बुलवाया गया था. रात करीब 8 बजे पूजा समाप्त होने के बाद सब को खाना खिलाने के बाद जब महिला सरपंच अपने आँगन में बैठी थी. तभी मोहल्ले की संतोषी सिन्हा सरपंच के पास आई  और बताई कि सरपचं और उसे पति को गोपाल निषाद और होरीलाल निषाद दुर्गा मंदिर के पास गाली गुप्तार कर रहे हैं. जिसे समझाने के लिए सरपंच पति उपसरपंच सेवाराम के साथ गया. जहाँ पर उपसरपंच सेवाराम कुर्रे अपने आदमियों को बुलवाकर समझा रहा था. जिसमे सेवाराम कुर्रे का धक्का मुक्की गोपाल निषाद के साथ हुआ. और उसे वहां से समझाने के बाद दोनों चले गये.

इसके बाद सरपंच पति जैसे ही अपने घर आया वैसे ही सेवाराम कुर्रे अपने पिता संतराम कुर्रे, लडका चमन कुर्रे और सुरेश कुर्रे को साथ लेकर सरपंच के  घर आकर उसे वहां पर तुम्हारे आदमी लोग मारे हैं बोलकर मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए तुम महिला सरपंच हो तुम हमारा क्या कर लोगी,  तुम जब भी बाहर निकलोगी तो तुम को भी जान से मार सकते हैं बोलकर हाथ मुक्का, लाठी डण्डा से सभी लोग घर में घुसकर सरपंच पति के साथ मारपीट किये. जिसके बीच बचाव करने सरपंच आई तो उपसरपंच सेवाराम कुर्रे ने उसे भी लाठी डण्डा से पीठ एवं कंधा के पास मारा जिससे उसे चोटे आयी है. और सरपंच पति को भी सिर चेहरा और पीठ में तथा उसके पैर में चोटे आयी है.

मामले में शिकायत पर महासमुंद पुलिस ने सेवाराम कुर्रे, संतराम कुर्रे, चमन कुर्रे व  सुरेश कुर्रे के विरुद्ध  अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506(B)-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें