कोरोना वारियर्स के सम्मान में हुई अनियमितता से कर्मचारी संघ ... - CG Sandesh

कोरोना वारियर्स के सम्मान में हुई अनियमितता से कर्मचारी संघ में आक्रोश, कोरोना वारियर्स सम्मान हेतु तैयार की गई सूची के जांच की मांग

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन ने संसदीय सचिव व चिकित्सा अधिकारी से मुलाक़ात की

स्वास्थ्य विभाग के लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने की मांग

सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में कोरोना वायरस से बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को पुरस्कृत किया गया | कोरोना वारियर्स के सम्मान में हुई अनियमितता तथा स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित लंबित समस्याओं का समय पर निराकृत नहीं होने से आक्रोशित छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाक़ात कर पूरे प्रकरण के जांच की मांग की |

कर्मचारी संगठन ने आरोप लगाया है कि इस कार्य हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा समिति बना कर जिला मुख्यालय सहित समस्त विकासखण्डों से पात्र कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जो सूची बनाई थी उसे रातों-रात बदल कर निर्धारित प्रोटोकाल के विपरीत ऐसे अधिकारी-कर्मचारी के नाम जोड़ कर सम्मानित किया गया, जिनके द्वारा कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए किसी प्रकार के उल्लेखनीय कार्य संपादित नहीं किए गए हैं, अपितु गलत तरीके से नाम जुड़वाए गए हैं। ऐसे में, रोजाना देर रात तक संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डाल कर जन स्वास्थ्य हेतु कर्तव्य निभाने वाले असल कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मी स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहे हैं।

संघ ने संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीं से भेंटकर पूरे प्रकरण की जांच करवाकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की | प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विकासखण्डों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने, मेडिकल, यात्रा भत्ता आदि देयकों के भुगतान सेवानिवृति से पूर्व करने सहित कार्यरत कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ देने तथा सराईपाली के खंड चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध की गई शिकायतों पर जांच व कार्यवाही करने की मांग की | तीन दिवस में कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में संघ ने आंदोलनात्मक कदम उठाने की जानकारी दी है | संघ के प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक प्रमोद तिवारी, जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा, दीपक तिवारी, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रात्रे, चंद्रहास चन्द्राकर, दौलत सोनी, वैदराज मेहरा आदि शामिल थे |


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें