महासमुदं : सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से पढ़ाई शुरू
प्राचार्या अमी रूफस ने कक्षा 10 वीं के विधार्थियों को ऑनलाईन पढ़ाया
जिला मुख्यालय महासमुन्द में खोले गये गवर्नमेंट
उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज सोमवार 17 अगस्त से आॅन लाईन कक्षा
शुरू हो गयी है। स्कूल की प्राचार्या अमी रूफस ने कक्षा 10 वीं के
विधार्थियों को अंग्रेजी विषय की ऑनलाईन कक्षा लेकर पढ़ाई की शुरूआत की।
कोविड-19 के चलते वर्तमान में शिक्षक वर्चुअल क्लास लेंगे। एक कक्षा में 40
से अधिक बच्चें नहीं होंगे। सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल जिला मुख्यालय
महासमुन्द स्थित शासकीय हाईस्कूल नयापारा को अंग्रेजी माध्यम में बदला गया
है। महासमुंद में इस स्कूल के खुल जाने से अब पालकों को प्राईवेट स्कूल के
चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेंगी।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल पढ़ाई शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्या, अमी रूफस सहित स्टाफ और बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि शासन की मंशानुरूप बच्चों की बेहतरी के लिए उन्हें अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि स्कूल सुचारू रूप से संचालित होने पर बच्चों को स्कूल में अच्छा वातावरण मिलेगा। जिले व शहरवासियों को इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में एक सौगात मिली है।
