महासमुंद : दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक - CG Sandesh

महासमुंद : दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक

राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्गफीट तक की अतिक्रमित शासकीय भूमि पर भू-स्वामी हक में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन, आबंटन करने तथा संबंधित से प्रीमियम, वार्षिक भू-भाटक निर्धारित कर वसूली किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बागबाहरा तहसीलदार ने बताया कि बागबाहरा नगरीय क्षेत्र में 22 अतिक्रामकों द्वारा शासकीय घास भूमि पर आवासीय/व्यवसायिक प्रायोजन में उपयोग किया जा रहा हैं। जिसे शासन के निर्देशानुसार अतिक्रामकों से निर्धारित प्रीमियम/वार्षिक भू-भाटक लेकर पट्टा दिया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में मद परिवर्तन, कब्जा, अतिक्रमण व्यवस्थापन के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति एवं संस्था को कोई दावा-आपत्ति हो तो वे पेशी तिथि 03 सितम्बर 2020 को या इसके पूर्व अपना दावा-आपत्ति तहसील न्यायालय में पेश कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति पर कोई सुनवाई नहीं किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें