नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है ,ये हैं सुभाष चंद्... - CG Sandesh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है ,ये हैं सुभाष चंद्र बोस पर बनी कुछ फिल्में...

महान क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज पुण्यतिथि है। आज पूरा देश नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आजाद भारत के निर्माण में देश की संप्रभुता, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए नेताजी का योगदान सदैव याद किया जाएगा। नेताजी ने 'तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा' के नारे से भारतीयों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई। आज नेताजी की पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो नेताजी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित हैं।

गुमनामी निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 'गुमशुदगी’ पर आधारित फिल्म 'गुमनामी' पिछले साल रिलीज हुई थी। हालांकि रिलीज से पहले ये फिल्म नाम को लेकर विवादों में रही। बोस परिवार के 32 सदस्यों ने श्रीजीत मुखर्जी पर आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माता ने सेंसर बोर्ड की मंजूरी पाने के लिए फिल्म का नाम ‘गुमनामी बाबा’ से बदलकर 'गुमनामी' रख दिया। फिल्म में लीड रोल प्रोसेनजीत चैटर्जी ने निभाया है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो नेताजी पर बनी सबसे पॉपुलर फिल्म है नेताजी सुभाष चंद्र बोसः द फॉरगॉटन हीरो। इसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। इस फिल्म में सचिन खांडेकर ने नेताजी का किरदार निभाया था। उस वक्त यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। ये फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी।

 बोसः डेड या अलाइव सुभाष चंद्र बोस की मौत की मिस्ट्री पर आधारित इस वेब सीरीज में सुभाष चंद्र बोस की भूमिका राजकुमार राव ने निभाई थी। इसमें राजकुमार राव के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। सुभाष चंद्र बोस की इस मिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। इस वेब सीरीज को एकता कपूर ने बनाया था।

सुभाष चंद्र बोसः द मिस्ट्री सुभाष चंद्र बोस की लाइफ पर आधारित इस फिल्म को साल 2016 में बनाया गया। इसके डायरेक्टर और राइटर इकबाल मल्होत्रा हैं। फिल्म में कई 3डी इफेक्ट्स डाले गए, जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया।


अन्य सम्बंधित खबरें