स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 अगस्त को होगा कोरोना वारियर्स का स... - CG Sandesh

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 अगस्त को होगा कोरोना वारियर्स का सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मांग का असर

उत्कृष्ट कर्मचारी संसदीय सचिव के हाथों जिला चिकित्सालय में होंगे सम्मानित

महासमुन्द, जिला चिकित्सालय में 24 अगस्त को जिले के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जावेगा इस हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला मलेरिया एवं कुष्ट नियंत्रण अधिकारी, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी सहित सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी 20 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है | मुख्य चित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा तथा स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रात्रे को पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी है |

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कोरोना वारियर्स के सम्मान में भेदभाव का आरोप लगाया था तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक प्रमोद तिवारी, जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा, दीपक तिवारी, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रात्रे, चंद्रहास चन्द्राकर, दौलत सोनी, वैदराज मेहरा आदि ने संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विनोद सेवन लाल चन्द्राकर से भेंटकर इसकी शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी, संसदीय सचिव द्वारा तत्काल इस प्रकरण की जांच हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा गया था | कर्मचारी संगठन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भी नारेबाजी करते हुए उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मान देते हुए तीन दिवस के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की मांग की थी|

संघ का आरोप था कि इस कार्य हेतु जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा समिति बना कर जिला मुख्यालय सहित समस्त विकासखण्डों से पात्र कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जो सूची बनाई थी उसे रातों-रात बदल कर निर्धारित प्रोटोकाल के विपरीत कार्य किया गया जिससे रोजाना देर रात तक संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डाल कर जन स्वास्थ्य हेतु कर्तव्य निभाने वाले असल कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मी स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहे हैं अतः ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाना चाहिए| संघ के ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करने हे लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया है |


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें