भाजपा नेता ने कहा बदले की भावना से की गई एफ.आई.आर - CG Sandesh

भाजपा नेता ने कहा बदले की भावना से की गई एफ.आई.आर

13 अगस्त को तुमगांव थाना में भूषण साहू के विरुद्ध हुए एफ.आई.आर. को उन्होंने बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है. उन्होंने बताया कि  कुछ माह पूर्व तुमगांव थाना के टीआई और पुलिसकर्मियों के द्वारा उनकी अनुपस्थिति में उनके नाबालिग पुत्र की बेदम पिटाई की गई थी जिसका उनके द्वारा उच्चाधिकारियों तक शिकायत की गई थी.

इसके साथ ही उन्होंने फारेस्ट विभाग के अधिकारी ए के खुमरी द्वारा शासकीय जंगल की भुंमि को ग्रामीणों से पैसे लेकर अतिक्रमण करवाने की घटना को सार्वजनिक करके कार्यवाही की मांग की थी. जिसपर वनविभाग के कर्मचारी ए के खुमरी को गलत कृत्य के लिए निलंबित भी किया गया है.

उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं को बदले की दुर्भावना से लेते हुए पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा विगत 13 अगस्त को गांव में उनकी अनुपस्थिति में उनके पुत्र के द्वारा वनकर्मी से मारपीट की घटना की एफ आई आर दर्ज करवाई गई है, जो कि उनपर प्रतिशोध की भावना को दर्शा रहा है.

भूषण साहू ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट में जिस दिन घटना का जिक्र किया गया है. उस दिन 13 अगस्त को 3 गांव के 9 लोग सुबह 7 बजे से उसके साथ सुबह 8 बजे से रायपुर और महासमुन्द में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को आवेदन देने गए थे तब उनके साथ 9 लोग भी गए थे.  

भूषण साहू ने वन विभाग पर उनकी गैर मौजूदगी में वर्षों से उसके खेती करते आये बाड़ी और सब्जी को नष्ट कर घेरा को तोड़ने और वहाँ लगे ड्रिप पाइप और अन्य सामान को चोरी करके ले जाने का आरोप लगाया है. आपको बता दें कि भूषण साहू भाजपा किसान मोर्चा तुमगांव मंडल के महामंत्री है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें