महासमुंद : जिले के प्रभारी सचिव डॉ. द्विवेदी ने महिला स्व-सह... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के प्रभारी सचिव डॉ. द्विवेदी ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा.

प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी आज जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बरोण्डा बाजार और बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम ढोड़ और खल्लारी पहुंचकर गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत तथा प्रगति का जायजा लिया। इससे पहले वे ग्राम बरोण्डा बाजार में स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा मिट्टी से विभिन्न सजावटी और घरेलू उपयोग की सामग्री बनाई जाती है उसका अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से निर्माण एवं विक्रय उपरांत समूह को हुई आमदनी के बारें में जानकारी ली। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि मिट्टी के सामग्रियों से बनाए गए सजावटी समानों की अच्छी बिक्री होती हैं। जिससे उन्हें लाभ प्राप्त होता हैं। इस पर डॉ. द्विवेदी ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके कार्यों को बारीकि से अवलोकन किया। इस अवसर पर कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर  जोगेन्दर नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें