राजपुर और सानटेमरी नवीन पंचायतों के आवेदन के लिए की गई समय स... - CG Sandesh

राजपुर और सानटेमरी नवीन पंचायतों के आवेदन के लिए की गई समय सीमा में वृद्धि

पिथौरा अनुविभाग के अंतर्गत सहाकारी समितियों के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तिकरण किया जाना है। जिसके अनुसार नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन किया जाना हैं। इसके अतिरिक्त अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत राजपुर और सानटेमरी का निर्माण किया गया है। उक्त दोनों ग्राम पंचायत में शासन के निर्देशानुसार नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आबंटन करने के लिए 14 जुलाई 2020 से विज्ञापन जारी हुआ था।

उन्होंने बताया कि पिथौरा विकासखण्ड के उक्त दोनांे ग्राम पंचायतों के लिए आवेदन प्राप्त नहीं हो पाए हैं। इस कारण दोनों नवीन पंचायतों के आवेदन में समय सीमा की वृद्धि की गई हैं। इसके अलावा निम्न ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखण्ड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, अन्य उपभोक्ताओं सहाकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए ईच्छुक है, वे समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र विज्ञप्ति जारी होने केे 10 दिवस के भीतर तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पिथौरा में कार्यालयीन अवधि में पेश कर सकते हैं। नवीन ग्राम पंचायतों का नाम राजपुर और सानटेमरी ग्राम पंचायतों का नाम गोड़बहाल, डोंगरीपाली, लिलेसर, बोईरलामी, खेडी़गाॅव, नयापाराकला, दूरूगपाली, अमलीडीह, सोहागपुर, पाटनदादर, मेमरा, सिरको, बगारदरहा, बड़ेलोरम, बोईरडीह, झगरेनडीह, उतेकेल उक्त ग्राम पंचायतों एवं नवीन ग्राम पंचायतों मंे उचित मूल्य की दुकान की आबंटन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें