पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
जिला कार्यालय परिसर में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने प्रातः 11:00 बजे जिला कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए अधिकारी-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य, हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।
इसी प्रकार जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस पर शपथ ली।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें