एक लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खाते में 130 करोड़ 61 लाख 7... - CG Sandesh

एक लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खाते में 130 करोड़ 61 लाख 75 हजार की राशि का भुगतान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को मिला दूसरा किश्त

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दूसरी किश्त के रूप में जिले के किसानों को 130 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपये की राशि आज उनके खाते में आॅनलाईन अंतरित की गई। जिससे जिले के एक लाख 28 हजार 719 किसान लाभान्वित हुए। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान के भुगतान के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत समर्थन मूल्य पर उपार्जन के दौरान भुगतान के पश्चात् अंतर की राशि को चार किश्तों में किसानों को भुगतान किया जाएगा। 

राजीव गांधी किसान न्याय योजना का 21 मई 2020 को शुभारंभ हुआ था। इस योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के एक लाख 28 हजार 719 किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 130 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए प्रदान किए गए थे। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी के जयंती के अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले के किसानों को दूसरी किश्त की सौगात दी गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के किसानों को 497 करोड़ 59 लाख 05 हजार रूपए का भुगतान किया जाना है। यह राशि राज्य सरकार द्वारा चार किश्तों में उनके खातों में जमा कराई जाएगी। राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप अंतर की राशि का भुगतान किश्तों में किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें