महासमुंद : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 : बागबाहरा और बसना सबसे पीछे.
भारत सरकार आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में बतौर राज्य छत्तीसगढ़ ने तो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.
50 हजार से 01 लाख की जनसंख्या में महासमुंद जिला का महासमुंद नगर पालिका शामिल है. जिसे पांचवां रैंक मिला है। नगर पालिका महासमुंद 2018 में 19वें और 2019 में 47वें रैंक पर था. महासमुंद शहर ने स्वच्छता के पायदान में पर ऊँची छलांग लगाईं है और यह जिले में पहले स्थान पर है.
25 तक की जनसंख्या में महासमुंद जिले के पिथौरा नगर पंचायत को 29वां स्थान मिला है. 2019 में पिथौरा 54 वें और 2018 में 33वें स्थान पर था.
वहीं नगर पंचायत तुमगांव को 107वां स्थान मिला है. 2019 में नगर पंचायत तुमगांव 36वें तथा 2018 में 27 वें रैंक में था.
वहीँ नगर पंचायत बसना को 115वीं रैंक मिली है. नगर पंचायत बसना 2019 में 40वें और 2018 में 42वें पायदान पर था.
नगर पालिका सरायपाली भी स्वच्छता के पायदान में नीचे चला गया है. जहां सरायपाली वर्ष 2018 में तीसरे स्थान पर था, वहीं 2019 तक 13वें स्थान पर पहुँच गया. और गिरती हुई रैंकिंग के साथ 2020 में सरायपाली को 51वां स्थान मिला है.
जबकि नगर पालिका बागबाहरा के स्वछता सर्वेक्षण रैंकिंग में भी गिरावट आई है. बागबाहरा वर्ष 2018 में 10वें स्थान पर था 2019 में 35 वें और 2020 में 116 वें रैंक पर पहुँच गया.
नीचे शहर के नाम पर क्लिक करके आप और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है.