नए बसना जनपद सीईओ ने लिया  प्रभार - CG Sandesh

नए बसना जनपद सीईओ ने लिया प्रभार

राज्य शासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सनत महादेवा (सपअ) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी जिला बलौदाबाजार को आगामी आदेश पर्यन्त तक जनपद पंचायत बसना जिला महासमुंद किया। जिन्हें आज जीडी सोनवानी प्रभारी सीईओ जनपद पंचाय बसना ने जनपद पंचायत बसना का पदभार सौपते हुये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सनत महादेवा का प्रथम पदस्थापना मार्च 2017 में सहायक जिला परियोजना अधिकारी जिला पंचायत के पद पर जिला बलौदा बाजार में हुआ ढाई वर्ष बाद जनपद पंचायत पलारी में मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद पदस्थापना हुआ जनपद पंचायत पलारी में 11 महीने रहने के बाद राज्य शासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त तक जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया हैं।

कोरोना संक्रमण लॉक डाऊन के दौरान पूर्व सीईओ बसना के निलंबन बाद जीडी सोनवानी अति. सीईओ सरायपाली को बसना का प्रभारी सीईओ बनाया गया था। मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी प्रेमचंद बंजारे, पंचायत इंस्पेक्टर संतलाल साहू, खेमराज दाता और जनपद पंचायत के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने सनत महादेवा बसना के नये मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदभार ग्रहण करने की बधाई दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें