52 बकरा बकरी एक साथ रातो रात पार, चोरों ने दिया घटना को अंजाम, अचानक क्षेत्र में बकरे-बकरियां की चोरी बढ़ी
खेती किसानी एवं बकरी पालन का कार्य करने वाले गणेशु ध्रुव ग्राम खैरझिटी ने बताया कि 18 अगस्त 20 को रात्रि करीबन 10.00 बजे जब उसके परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोये हुए थे तभी उनके घर के पास बकरी पालन हेतू कोठा से किसी ने बकरा एवं बकरी की चोरी कर ली.
गणेशु ध्रुव ने बताया कि वहां लगभग 63 नग बकरा बकरी एवं बकरी का बच्चा रखे थे. जिन्हें शाम करीबन 05.00 बजे मैदान तरफ से चराकर लाकर कोठा में रखकर सामने दरवाजा में ताला लगाया था. इसके बाद जब वे सुबह करीबन 05.00 बजे कोठा तरफ जाकर देखे तो कोठा का सामने का दरवाजा का ताला टूटा हुआ लटका था.
गणेश ध्रुव ने जब दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि कोठा में रखे 13 नग बकरा 39 नग बकरी नहीं था तथा 11 नग बकरी का बच्चा कोठा में बचा था । जिसका आस पास पता तलाश किया जिसका कोई पता नहीं चला. गणेश ध्रुव ने बताया कि रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा उनके कोठे में लगे ताले को तोडकर अंदर घुसकर कोठे में रखे 13 नग बकरा 39 नग बकरी कुल जुमला 52 नग बकरा बकरी जुमला कीमती 60,000 रूपये को चोरी करके ले गया था. मामले में तुमगांव पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत अज्ञात के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है.