ग्राम पंचायत मुंधा में सालों से चली आ रही परंपरा को जिम्मेदारी से निभाया, भागवत भगवान की पूजा अर्चना
सालों से चले आ रहे परंपरा को निभाते हुए आज नुआखाई के दिन ग्राम पंचायत मुंधा के ग्रामीणों द्वारा मुंधा पहाड़ पर चढ़कर भागवत भगवान की पूजा अर्चना की ।
मुंधा पहाड़ की ऊंचाई लगभग 750 मीटर है , जो पड़ोसी गांव जोगीडीपा , लिमाउगुंड़ा, बोदापाली, जम्हारी तक फैला हुआ है। इस पहाड़ पर प्रतिवर्ष नवाखाई के दिन ग्राम मुधा के निवासियों द्वारा चढ़ा जाता है और वहां भागवत भगवान की पूजा की जाति तथा भजन कीर्तन किया जाता है यहां के बड़े- बूढ़े तथा इसकी पूजा करने वाले श्री देव प्रसाद वैष्णव जी कहते हैं कि इस पहाड़ में मुनी बाबा रहते थे इन्हीं के नाम पर मुंधा गांव नाम पड़ा और ऐसी मान्यता है कि वह आज भी अदृश्य रूप में इस पहाड़ पर तप कर रहे हैं । यहां के सरपंच मनोहर पटेल तथा पंच टेकराम चौहान गौठान के अध्यक्ष मंगल दास डड्सेना जी ने इस पहाड़ का विवरण देते हुए बताया कि इसकी तीन चोटिया हैं दूसरी चोटी को पाका चौरा कहते हैं यहीं पर मुनि बिल है जहां मुनी बाबा रहते थे यहां पत्थर का चौरा है साथ में बेेेल का पेड़ है पत्थर का चौरा अभी भी साक्ष्य के रूप में उपस्थित है जो इस बात का प्रमाण देती है कि यहां मुनी बाबा रहते थे पहली चोटी को भागवत कहते हैं यहीं पर नवाखाई के दिन प्रतिवर्ष चढ़कर भगवान भागवत की पूजा अर्चना करते हैं ।