बागबाहरा अनुविभाग के नवीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की द... - CG Sandesh

बागबाहरा अनुविभाग के नवीन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन के लिए समय सीमा में की गई बढ़ोत्तरी 

अनुविभाग बागबाहरा के अंतर्गत नवीन ग्राम पंचायत एवं सहकारी समितियों द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का समर्पण किया जा रहा है। बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी  भागवत जायसवाल ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में शासन के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। नवीन ग्राम पंचायत में उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने हेतु समय सीमा में वृद्धि की गई हैं। इन ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड बागबाहरा में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक है। वे उन समितियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेज सहित जमा कर सकते हैं।

ईच्छुक संस्था विहित प्रारूप एक में अपना आवेदन पत्र 24 अगस्त 2020 से 15 दिवस के भीतर अर्थात 07 सितम्बर 2020 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा में कार्यालयीन अवधि में पेश कर सकते हैं। ग्राम पंचायत घोटियापानी, परकोम, नर्रा, दारगांव, लमकेनी, पचेड़ा, अरण्ड, चुरकी, ओंकारबंद, साल्हेभाठा, चिंगरिया, भीमखोज बी.के.बाहरा, बिरजापाली एवं सम्हर इन ग्राम पंचायतों एवं नवीन ग्राम पंचायत में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान की आबंटन की कार्यवाही छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत् की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें