महासमुंद  जिले के दो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त - CG Sandesh

महासमुंद जिले के दो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  कार्तिकेया गोयल ने जिले के दो तहसील पिथौरा के ग्राम अरंड व बसना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। कलेक्टर के हस्ताक्षर से  आज जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 27 जुलाई 2020 को तहसील पिथौरा के ग्राम अरंड व बसना नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में कोरोना वायरस (कोविड-19) पाॅजिटिव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन्हें अब कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 23 अगस्त 2020 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत संबंधित दोनांे कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 28 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 28 दिनों से कोई भी धनात्मक मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही धनात्मक मरीजों के सम्पर्क में आने वाले कुल 15 लोगों का सैम्पल जांच नकारात्मक (निगेटिव) प्राप्त हुआ है एवं सक्रिय सर्विलेंस सर्वे प्रपत्र के अनुसार किसी भी प्रकार के कोविड-19 से संबंधित धनात्मक प्रकरण प्राप्त नहीं हुआ। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने उपरोक्त दोनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें